मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।अपने संदेश में कहा ​है कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करता है।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का त्योहार होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें तथा सुरक्षित एवं संयमित ढंग से होली का उत्सव मनाएं। राज्यपाल ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास का त्योहार होने के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है।मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों,परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रार्थना की कि यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आए और सभी के जीवन में सुख-शांति और सफलता का संचार करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें