मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

खाद्य सुरक्षा विभाग जागरूकता अभियान, मोबाइल लैब में टेस्ट हुए खाद्य नमूने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाद्य सुरक्षा विभाग जागरूकता अभियान, मोबाइल लैब में टेस्ट हुए खाद्य नमूने

हरिद्वार।प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।इसी क्रम में रुड़की में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से एक दिवसीय खाद्य परीक्षण शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​शिविर के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा कुल 56 विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लाए गए। मौके पर ही किए गए परीक्षण में 07 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जो स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक हैं। फेल हुए नमूनो में ​दूध के 3 नमूने, मिर्च पाउडर 1 नमूना,​ धनिया पाउडर1 नमूना,​सरसों का तेल 1 नमूना,​ ग्रीन चिली सॉस 1 नमूना शामिल हैं।विभागीय टीम ने लगभग 100 उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की पहचान करने के सरल तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खान-पान में शुद्धता सुनिश्चित करना न केवल विभाग की जिम्मेदारी है, बल्कि उपभोक्ताओं की जागरूकता भी इसमें अहम भूमिका निभाती है।​अभियान को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में उपायुक्त लैब वीरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रुड़की योगेंद्र पांडेय,खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर पवन कुमार, कनिष्ठ विश्लेषक, खाद्य रमेश जोशी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें