मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, घनसाली में कपड़े के बैग बांटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, घनसाली में कपड़े के बैग बांटे

देहरादून। जिले की नगर पंचायत घनसाली की ओर से पर्यावरण संरक्षण की पहल के तहत बुधवार काे कपड़े के बैगों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका के निर्देश पर संबंधित विभागों, हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए लाेगाें काे जागरूक किया गया। नगर पंचायत घनसाली ने होटल स्वामियों के सहयोग से पर्यटकों को कपड़े के बैगों का वितरण किया। इसके साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए लाेगाें काे जागरूक किया।इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्वच्छ पर्यटन की अवधारणा को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी संजय दत्त कापड़ी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कार्तिक डोभाल सहित नगर पंचायत के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें