मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी रोड पर सोमवार सुबह ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें की गई फायरिंग की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव क्षेत्र में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी और राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो एन कार में सवार व्यक्तियों के बीच वाहन को पास न देने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उसे रोकने के उद्देश्य से उसके टायरों पर फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लग गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना के क्रम में फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में जनपद भर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।मंत्री गणेश जोशी ने मृतक ब्रिगेडियर के परिजनों से की मुलाकातमसूरी रोड के मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मृत्यु पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ शीघ्र एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालसी-जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा आवश्यक स्थानों पर पिकेट स्थापित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें