मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

दून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े एक युवक की गाली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े एक युवक की गाली मारकर हत्या

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून शहर के तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के पास बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में, पुलिस मुख्यालय से मात्र 500 मीटर और देहरादून प्रेस क्लब से कुछ कदमों की दूरी पर हुई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवकों ने अर्जुन शर्मा पर फायरिंग की। गोली सीधे उनके सीने में लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जी जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ा विवाद पहले से चला आ रहा था। इसके चलते मृतक की माता ने उच्च न्यायालय से सुरक्षा की मांग भी की थी, क्योंकि उन्हें अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता थी।पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें