मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण की कई पेंशन योजनाओं की किश्त जारी की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण की कई पेंशन योजनाओं की किश्त जारी की

- मुख्यमंत्री ने नौ लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में भेजी 140 करोड़ रुपये की राशिदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की किश्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी की। इस अवसर पर 09 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन स्थानांतरित की गई।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित व्यक्तियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के भुगतान डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में किए जा रहे हैं, जिससे समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का 59 वर्ष की आयु से ही चिन्हीकरण किया जाए, ताकि पात्रता पूरी होते ही उन्हें शीघ्र पेंशन का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए नियमित सत्यापन एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें