मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में मुख्यमंत्री धामी शामिलउत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवा का विस्तार किया जा रहा है। चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हेली सेवा शुरू की जाएगी। दोनों हवाई पट्टियों का संचालन सेना के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा के सफल संचालन में स्थानीय हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की ओर से उत्पादित उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक दो लाख से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को सशक्त किया गया है। स्थानीय मांग पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ और महाविद्यालय के उच्चीकरण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि अभियान के तहत संयुक्त टीमें गठित कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और शेष मामलों का ऑनलाइन पंजीकरण कर नियमित फॉलोअप किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें