मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

(संशोधित) मुख्यमंत्री धामी ने 215 पुलिस अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(संशोधित) मुख्यमंत्री धामी ने 215 पुलिस अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

नोट: हेडिंग में संशोधन कर पुनः जारी किया गया।देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में 215 नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पीएसी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करना केवल शुरुआत है, अब असली जिम्मेदारी राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने की है।उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक संवेदनशीलता, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, चारधाम व कांवड़ यात्रा, नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर पुलिस की अहम भूमिका पर जोर दिया।प्रधानमंत्री के ‘स्मार्ट पुलिस’ विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ प्रदान कर रही है।महिला अपराधों के निस्तारण में उत्तराखंड की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें