मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा अस्थायी रूप से बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा अस्थायी रूप से बंद

चंपावत। नेपाल में होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपने क्षेत्र की सीमा को अस्थायी रूप से सील कर रखा है।वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के तहत सभी सीमा चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जवान लगातार पैदल और वाहन गश्त के साथ-साथ निगरानी गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं। सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त गश्त भी की जा रही है।पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि यह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सीमा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहायक होगी। इसका लक्ष्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकना है। उन्हाेंने बताया कि एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अनधिकृत आवाजाही को रोकना है। इसके अतिरिक्त, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करना भी शामिल है। स्थानीय प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें