मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने सांसद निधि काे अन्य राज्याें में खर्च करने पर भाजपा सांसदों पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस ने सांसद निधि काे अन्य राज्याें में खर्च करने पर भाजपा सांसदों पर उठाए सवाल

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों पर सांसद निधि का बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों में खर्च करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि देवभूमि की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा सांसदों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में ट्यूबवेल, स्कूल, सामुदायिक भवन, सड़क और जल निकासी जैसे कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए, जबकि उत्तराखंड के गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य के कई क्षेत्रों—देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली—में आज भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में सांसद निधि का बाहर खर्च होना जनता के साथ खुला विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि यह तर्क देना गलत है कि उत्तराखंड के लोग पूरे देश में रहते हैं। सांसद उत्तराखंड की जनता की ओर से चुने गए हैं और उनकी पहली जिम्मेदारी राज्य का विकास है।कांग्रेस ने मांग की है कि सांसद निधि का पूरा उपयोग उत्तराखंड के विकास के लिए किया जाए, भाजपा सांसद इस मामले में जनता को जवाब दें और केंद्र सरकार सांसद निधि के दुरुपयोग की जांच कराए। गणेश गोदियाल ने कहा कि देवभूमि की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।उल्लेखनीय है कि आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार सांसदों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ट्यूबवेल, स्कूल, सामुदायिक भवन और जल निकासी जैसे कार्यों के लिए कुल 1.28 करोड़ रुपये की सांसद निधि खर्च की है। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फुटपाथ, पैदल मार्ग और पेयजल कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए। वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने हरियाणा में शैक्षणिक व सामुदायिक भवनों के लिए 25 लाख रुपये की निधि मंजूर की। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क व जल निकासी कार्यों के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें