मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करा की गई चेकिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करा की गई चेकिंग

उत्तरकाशी। सोमवार सुबह जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। देहरादून से बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गए।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कोर्ट खुलने के कुछ ही देर बाद जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला जज ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय को दी। इस पर पुलिस ने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला और एहतियातन पूरा परिसर खाली कराया। इसके पुलिस बल ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस बीच जिला अधिवक्ता संघ ने ‘नो वर्क’ की घोषणा कर दी।पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया है और देहरादून से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। हर पहलू से जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि सर्च अभियान जारी है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी सहित भारी पुलिस बल तैनात है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें