मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, आराेपित गिरफ्तार

हल्द्वानी। बद्रीपुरा क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी और जमीन की रजिस्ट्री बरामद की है।15 जनवरी 2026 को बद्रीपुरा निवासी दया नेगी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति किराएदार बनकर उनके घर आया और बातचीत के दौरान मौका पाकर घर से सोने-चांदी के जेवरात, करीब दस हजार रुपये नकद, साड़ियाँ और जमीन की रजिस्ट्री चोरी कर फरार हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने अभियुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा को बरेली रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बाली, बिछुए, सिक्के, 8 हजार नगद, जमीन की रजिस्ट्री और लोहे का बक्सा बरामद किया है। आराेपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल पुलिस नेआमजन से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों को किराए पर रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें