मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल के हनुमानगढ़ी में कार दुर्घटना, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल के हनुमानगढ़ी में कार दुर्घटना, पांच घायल

नैनीताल।उत्तराखंड के नैनीताल जिले में नुमानगढ़ी के पास एक स्विफ्ट कार मंगलवार शाम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायकों की हालत स्थिर बताई गई है।सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल कक्ष नैनीताल के निर्देश पर उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। चील चक्कर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार (संख्या यूपी-16 एएल-0982) में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आ रहे थे।दुर्घटना स्थल दुर्गम होने के बावजूद एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने त्वरित एवं साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाया। रस्सियों की मदद से खाई में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।घायलों की पहचान रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी तेजेंद्र सिंह (26), करनदीप (21), विक्रमजीत (21), अकबाल सिंह (27) और हिमांशु (20) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें