मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

उधम सिंह नगर पुलिस का 'नो व्हीकल डे', एसपी स्वप्न किशोर सिंह पैदल पहुंचे कार्यालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उधम सिंह नगर पुलिस का 'नो व्हीकल डे', एसपी स्वप्न किशोर सिंह पैदल पहुंचे कार्यालय

उधम सिंह नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन बचाने की अपील के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उधमसिंह नगर पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर सराहनीय पहल शुरू की है। जिले में प्रत्येक शनिवार को 'नो व्हीकल डे' रहेगा। इसकी शुरुआत आज से की गई।

'नो व्हीकल डे' के तहत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बिना सरकारी वाहनों के अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह भी गिरिताल स्थित अपने आवास से पैदल चलकर मुरादाबाद रोड स्थित अपने एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए शासन की ओर से शुरू की गई इस मुहिम में पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सहयोग कर रहा है।

स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी पहल से बड़े बदलाव संभव हैं और अगर आम लोग भी सप्ताह में एक दिन वाहन का कम उपयोग करें तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है। उधमसिंह नगर पुलिस की इस पहल को लेकर लोगों में भी सकारात्मक संदेश गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में भी जनजागरूकता के ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों की बचत को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह कोशिश चलती रहेगी जिससे कि भविष्य में राष्ट्र के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए हम तैयार रह सके।

काशीपुर के पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सार्वजनिक हित में मुख्यमंत्री की ओर ईंधन बचाने की एक पहल की जा रही है। सीएम के निर्देश का पालन करते हुए एसएसपी की ओर से शनिवार को उधम सिंह पुलिस ने 'नो व्हीकल डे' मनाया। हम सभी ने अपने निवास स्थान से पैदल कार्यालय आए हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये निरंतर प्रक्रिया चलती रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें