मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल : सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल : सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बंचारी फ्लाईओवर के पास ट्रक और स्कूटी में टक्कर में स्कूटी सवार की मौत और दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। टक्कर के बाद दोनों को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार संगम विहार (दक्षिण दिल्ली) निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 अक्टूबर को वह, उसका भाई पवन, दोस्त सुनील और रंकज दिल्ली से आगरा जा रहे थे। वह और सुनील बाइक पर थे। पवन और रंकज स्कूटी पर सवार होकर नेशनल हाईवे-19 पर होते हुए आगरा की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक पीछे चल रही थी, जबकि पंकज की स्कूटी उनसे आगे चल रही थी। लेकिन जब शाम करीब साढ़े सात बजे वे नेशनल हाईवे-19 पर बंचारी गांव के पास बने फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी सामने चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके भाई पवन की स्कूटी ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से पवन और रंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए होडल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसी दिन से दोनों का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 21 अक्टूबर को पवन ने दम तोड़ दिया। मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बुधवार को बताया कि 22 अक्टूबर को मुंडकटी थाना में शिकायत मिली तो पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 23 अक्टूबर को शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें