मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल की महिला के साथ चंडीगढ़ में रेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कैथल,। जींद के रहने वाले दो भाइयों ने चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा

में पहले एक महिला से संबंध बनाए और फिर उसे किराए के मकान में अपने साथ

रखा। इस दौरान महीनों तक दोनों भाइयों ने उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे।

महिला आरोपियों से बचकर कैथल

पहुंची और उसने पुलिस को मामले की शिकायत की। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार

देर रात महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला चंडीगढ़ पुलिस को

रेफर कर दिया है। कैथल नानपुरी कॉलोनी के रहने वाली एक महिला (42) ने पुलिस

को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मनीमाजरा में जींद निवासी गांव

बड़ौदा के रहने वाले सुनील के साथ दोस्ती हो गई। सुनील मनीमाजरा में टैक्सी

चलाता है और उसने वहां किराए पर कमरा ले रखा है। सुनील उसे अपने कमरे पर

ले गया और वह उसके साथ लिविंग रिलेशन में वही रहने लगी।

इस दौरान

उसने उसकी न्यूड वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके

साथ बार-बार रेप करता रहा। सुनील के भाई प्रवीण ने भी उसे ब्लैकमेल कर उसके

साथ कई बार रेप किया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुदेश देवी ने बताया कि

महिला की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी

तक उसने अपने आरोपों की पुष्टि में कोई सबूत पुलिस को नहीं सोंपे हैं।

आगामी जांच चंडीगढ़ की पुलिस करेगी और वहीं आरोपी की पुष्टि करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें