मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

एक करोड़ की साइबर ठगी के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
एक करोड़ की साइबर ठगी के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने केसीएल ऐप से जोडक़र शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ आठ लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने गुरुवार को बताया कि सिरसा निवासी विशाल की शिकायत में पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि उसके दोस्त राजेन्द्र कुमार व दीपक कुमार खुद शेयर मार्केट में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीडि़त व्यक्ति व उसके साथियों ने राजेंद्र कुमार के फेसबुक अकाउंट में स्पॉन्सर्ड नाम के एक विज्ञापन पर क्लिक कर शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान फेसबुक पेज पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। पीडित व्यक्तियों ने करीब दस दिनों तक ग्रुप की एक्टिविटी को देखी तो लोगों द्वारा कम समय में मोटा मुनाफा कमाने के मैसेज डाले जा रहे थे।साइबर थाना प्रभारी ने बताया पीडि़त व्यक्तियों ने लोभ लालच में आकर व्हाट्सएप ग्रुप में रिक्वेस्ट सेंड कर दी रिक्वेसट सेंड करने के तुरंत बाद उनके पास एक लिंक आया। जैसे ही पीडि़त व्यक्तियों ने लिंक पर क्लिक किया मोबाइल में केसीएल नाम का ऐप डाउनलोड हो गया जिस पर विज्ञापन चल रहे थे कि आप शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट कर कम समय में मोटा मुनाफा कमा सकते हो। उन्होंने बताया कि पीडि़त व्यक्तियों ने लालच व झांसे में आकर केसीएम ऐप पर अपने अपने खातों मे पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए और बदले में रिटर्न भी आने लगा जिस कारण उन्हे केसीएम ऐप पर पूर्ण विश्वास होने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधियों के चुंगल में फस कर तीनों व्यक्तियों ने धीरे-धीरे कर करीब एक करोड़ 8 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट कर दिया।पीडि़त व्यक्तियों को उनके द्वारा लगाए गए पैसों पर लगातार मुनाफा दिखाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद पीडित व्यक्तियों ने इंवेस्टमेंट की राशि व रिटर्न के पैसे वापस निकालने के एप पर क्लिक किया तो ऐप पूरी तरह से बंद हो गया। जब तक पीडि़त व्यक्तियों को एहसास होता पूरी तरह से साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो चुके थे।पीडि़त व्यक्तियों की शिकायत के आधार पर साइबर थाना सिरसा में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो युवकों को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र से काबू कर लिए है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रामेश्वर कडेला व नरेंद्र चांगनी उर्फ लालू निवासी बीकानेर राजस्थान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोंनो युवकों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही एक लाख दस हजार रूपए की राशि व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गौरतलब है कि इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें