मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, एटीएम और फर्जी सिम से करते थे ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलवल में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, एटीएम और फर्जी सिम से करते थे ठगी

पलवल। जिले में साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने के तहत सीआईए हथीन टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम कार्ड और फर्जी सिम का इस्तेमाल कर लोगों के खातों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, कई सिम कार्ड, खाते की स्लिप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हथीन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीआईए हथीन प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर को उनकी टीम शहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। शाम करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बडेड निवासी शहजाद और जुरहेड़ा निवासी शाहिद लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों में पैसे डलवाते हैं और बाद में फर्जी खातों व सिम कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम से रुपए निकाल लेते हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने हथीन-उटावड़ बाईपास पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद मुखबिर द्वारा बताई गई लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर आरोपी भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक फिसल गई और दोनों मौके पर ही पकड़ लिए गए।तलाशी के दौरान शहजाद के पास से दो सिम कार्ड बरामद हुए। वहीं शाहिद के पास से जम्मू-कश्मीर बैंक और यूको बैंक के दो एटीएम कार्ड, उनसे जुड़े सिम कार्ड, खाते की स्लिप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपियों से एटीएम कार्ड और सिम रखने के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सभी बरामद सामान को सील कर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें