मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंडः चमोली के थराली में टुनरी गदेरे में आई बाढ़ से तबाही, तहसील परिसर समेत कई घरों में भरा मलबा, दो लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंडः चमोली के थराली में टुनरी गदेरे में आई बाढ़ से तबाही, तहसील परिसर समेत कई घरों में भरा मलबा, दो लापता

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में रात करीब 12:48 बजे अतिवृष्टि से टुनरी गदेरा में बाढ़ आ गई। इससे थराली बाजार, कोटदीप तहसील थराली परिसर और कई घरों में मलबा भर गया है। कई वाहन भी मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि सागवाड़ा गांव मे एक लड़की मलबे में दब गई जबकि थराली बाजार में एक व्यक्ति लापता बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताने के साथ वहां राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।थराली तहसील में अतिवृष्टि के बाद टुनरी खदेरे में उस वक्त बाढ़ आई जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि इस त्वरित बाढ़ से थराली तहसील को बड़ा नुक़सान पहुंचा है। चेपड़ों बाजार में कुछ दुकान मलबे से क्षतिग्रस्त हुई है और एक व्यक्ति लापता है। यहां थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। वे इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं।जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार खोज बचाव एवं राहत कार्य के लिए तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग, सिविल पुलिस, डीडीआरएफ, फायर सर्विस घटनास्थल पर मौजूद हैं। जबकि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी व एसएसबी टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।घटना के बाद आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल व नारायणबगड़ के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें