ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक घायल
गोपेश्वर,। हल्द्वानी से सब्जी लेकर थराली-देवाल आ रहा एक ट्रक
सोमवार को ग्वालदम के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर
गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोंटे आयी हैं। उसे उपचार के लिए
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वादम में भर्ती किया गया लेकिन उसे उपचार के
बाद घर भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत ने
बताया सोमवार बागेश्वर सीमा के पास एक ट्रक में सब्जी लेकर ट्रक चालक
थराली की ओर आ रहा था। अचानक चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। नतीजतन,
ट्रक लगभग दो सौ मीटर खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर चौकी ग्वालदम की
टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर गोविंद सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भराडी
जिला बागेश्वर का रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में भर्ती
कराया गया। जहां चालक की स्थिति सामान्य है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष देवराडी ने बताया कि चालक को मामूली चोटें लगी थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।





