मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

ट्राॅला की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। जिले के रतिया क्षेत्र के गांव मीराना में तेज गति से आ

रहे ट्राला की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की बुधवार देर रात मौत हो

गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गांव बलियाला निवासी 14 वर्षीय जतिन और उसका

दोस्त 13 वर्षीय विश्वजीत रतिया के एक निजी स्कूलों में दसवीं की क्लास में

पढ़ते थे। बुधवार को दोनों दोस्त स्कूल आए थे। ट्यूशन के बाद दोनों छात्र

शाम को रतिया से स्कूटी से गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

गांव मिराना के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्राला चालक ने छात्रों की

स्कूटी को टक्कर मार दी और कई फीट तक घसीटता ले गया। स्थानीय लोगों ने

छात्रों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने

दोनों को रेफर कर दिया गया। बुधवार रात दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया।

मृतक

जतिन के पिता राजीव रतिया में लकड़ी का काम करते हैं तथा विश्वजीत के दादा

केसर सिंह गांव बलियाला के पूर्व सरपंच रहे हैं। दो छात्रों की मौत के बाद

गांव बलियाला और रतिया में सन्नाटा पसर गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें