मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : उपायुक्त

झज्जर। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर जिला भर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग कार्यालय परिसर स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के डब्लूओ सूबेदार बिजेंद्र सिंह ने भी युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बहादुरगढ़ में पुराना रोहतक रोड स्थित शहीद स्मारक पर उप मंडल अधिकारी नागरिक नसीब कुमार सहित अनेक लोगों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। अमर शहीद राव तुलाराम और जिला के अनेकों वीर बलिदानियों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।गौरतलब है कि 23 सितंबर का दिन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राव तुलाराम ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध मोर्चा संभालते हुए संघर्ष किया और आजादी की आवाज को बुलंद करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीसी ने कार्यक्रम के दौरान सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की विजिटर बुक में अपना संदेश भी दर्ज किया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने भी शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर आईवीओ से सूबेदार सुरेंद्र सिंह यादव, सूबेदार मनोज कुमार, सूबेदार राकेश कुमार, मनवीर सिंह, भूप सिंह, दिलबाग सिंह, रोहतास व रामबीर आदि भी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें