मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के चाराें धामाें में बर्फबारी, श्री हेमकुंड साहिब मार्ग पर चलना हुआ कठिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के चाराें धामाें में बर्फबारी, श्री हेमकुंड साहिब मार्ग पर चलना हुआ कठिन

देहरादून)। उत्तराखंड में सोमवार से जारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी आज भी जारी है। विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब मार्ग पर दो फीट तक बर्फ जमा है। वही मैदानी इलाकों में सोमवार से शुरू हुई बारिश आज बुधवार को भी जारी है। बारिश और बर्फबारी से राज्य में सर्दी का आगाज हो गया है। वही मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और पिथौरागढ़ बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से पर्वतीय जिलों में जन-जीवन पर प्रभावित है।चारों धामों में बर्फबारी से कड़कती ठंड है। बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच यात्रियों की सभी सुविधाएं जुटाई गई है। भोजन के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समिति भी यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ अन्य सुविधाएं दे रही है। सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब बर्फ से आच्छादित है। यहां पैदल रास्ते में दो फीट से अधिक बर्फ जमा है।चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब का पैदल यात्रा इन मार्ग पर बर्फबारी जारी है। कड़ाके ीक ठंड में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान यात्रियों को सुरक्षित धाम तक पहुंचा रहे हैं। बर्फबारी से घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक का पूरा पैदल मार्ग अब पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। रास्तों पर भारी फिसलन और बर्फ की मोटी परत यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें