मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

Trapग्राम प्रधान के 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौतped-clutches-game

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
Trapग्राम प्रधान के 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौतped-clutches-game

नैनीताल। नैनीताल जनपद के कोटाबाग क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर के द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। किशोर को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय जगदीश बिष्ट के रूप में हुई है, जो कोटाबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई कर रहा था। उसके पिता धन सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान हैं।मृतक के परिजनों के अनुसार जगदीश ने किसी परिचित से लगभग तीन हजार रुपये उधार लिए थे और धनराशि वापस न कर पाने के कारण वह मानसिक तनाव में था। मृतक के पिता धन सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि अभय गुप्ता नामक युवक लगातार जगदीश पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था तथा उसे धमकियां भी दे रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व जगदीश के साथ मारपीट भी की गई थी।मृतक का मृत्यु पूर्व का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह उपचार के दौरान स्वयं बताया गया कि बुधवार प्रातः लगभग 6 बजे जगदीश घर से निकला था और कुछ देर बाद रास्ते में अचेत अवस्था में मिला। उसने तब सीने में दर्द की बात कही थी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया।जहां उसने अभय गुप्ता द्वारा जुवा खिलाने और रुड़की चौराहे के पास उससे लिये गये 3000 रुपये वापस मांगते हुए मारपीट किये जाने की बात कही। इसका वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपों के संबंध में सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें