मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : एचएयू में मशरूम उत्पादन तकनीक पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सायना नेहवाल कृषि

प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान द्वारा 13 जून से मशरूम उत्पादन

तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में देश व

प्रदेश से किसी भी वर्ग, आयु के इच्छुक महिला व पुरुष भाग ले सकेंगे।

सायना

नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान के सह-निदेशक

(प्रशिक्षण) डॉ. अशोक गोदारा ने मंगलवार को बताया कि इस प्रशिक्षण में सफेद

बटन मशरूम, ओयस्टर मशरूम, दुधिया मशरूम, शीटाके मशरूम, कीड़ाजड़ी मशरूम

इत्यादि पर संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मशरूम के मूल्य संवर्धित

उत्पाद तैयार करना, मार्केटिंग एवं लाइसेंसिंग, मशरूम उत्पादन में

मशीनीकरण, मशरूम का स्पान/बीज तैयार करना, मौसमी और वातानुकूलित नियंत्रण

में विभिन्न मशरूम को उगाने, मशरूम की जैविक और अजैविक समस्याएं और उनके

निदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

डॉ. गोदारा ने बताया

कि यह प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा। प्रतिभागियों को संस्थान की तरफ से

प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इच्छुक युवक व युवतियां पंजीकरण के लिए सायना

नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान में 13 जून को ही

सुबह सात बजे आकर अपना पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। यह

संस्थान विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3, लुदास रोड पर स्थित है। प्रशिक्षण

में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए

उम्मीदवारों को एक फोटो व आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लेकर आनी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें