मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर बैठे बाप-बेटे को कुचला, भीड़ ने चालक काे पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद : ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर बैठे बाप-बेटे को कुचला, भीड़ ने चालक काे पीटा

फरीदाबाद। फरीदाबाद में सीवर ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर बैठे बाप-बेटे को कुचल दिया। जिससे बाप और उसके 4 साल के बेटे का पांव टूट गया। हादसा देख लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की पिटाई कर डाली। हालांकि भीड़ में मौके का फायदा उठाकर वह साथी के साथ भाग निकला। घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।नंगला इलाके में रहने वाले संदीप ने बताया कि 26 साल का राजा अपने 4 साल के बेटे अजय के साथ नंगला-गाजीपुर रोड पर गया था। वहां वह बंद पड़ी दुकान की सीढिय़ों पर बैठा था। वह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और यहां काम करता था। संदीप ने आगे बताया कि जब बाप-बेटे सीढिय़ों पर बैठे थे तो सामने से एक सीवरेज की सफाई करने वाला ट्रैक्टर आया। ड्राइवर की लापरवाही से सडक़ के बजाय ट्रैक्टर ने सीढिय़ों पर बैठे बाप-बेटे को कुचल दिया। बाप-बेटे ट्रैक्टर के अगले हिस्से के नीचे दब गए लेकिन ड्राइवर उसे बैक नहीं कर सका।इस वजह से दोनों के पैर ट्रैक्टर के नीचे आने से टूट गए। दोनों की चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने जख्मियों को बाहर निकाला। इस दौरान ड्राइवर की पिटाई भी की लेकिन वह वहां से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने ट्रैक्टर को पीछे किया। फिर जख्मियों को इलाज के लिए पहले बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। संदीप के मुताबिक राजा का पैर टूटने की वजह से उसे प्लास्टर चढ़ाया गया है। उसे छुट्टी मिल गई है लेकिन 4 साल के बेटे का पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है। जिसका अभी इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें