मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

तोडफ़ोड़ के विरोध में बंद रहे टोहाना के बाजार, व्यापारियों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तोडफ़ोड़ के विरोध में बंद रहे टोहाना के बाजार, व्यापारियों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी

सरकार को जिला प्रशासन को आदेश देना चाहिए कि त्योहार के दिनों में किसी प्रकार की तोड़-फोड़ नहीं होनी चाहिए- बजरंग गर्गफतेहाबाद, 29 सितंबर (हि.स.)। अतिक्रमण हटाने के नाम पर टोहाना में बिना बताएं काठ मंडी व अन्य बाजारों में की गई तोडफ़ोड़ के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को टोहाना बंद सफल रहा। नगर परिषद की ज्यादतियों के खिलाफ टोहाना के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा और रोष जताया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि प्रशासन की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बाजार का दौरा करने के उपरांत व्यापारियों के धरने को संबोधित किया। बाजार बंद को कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने भी समर्थन दिया।बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा त्योहार के दिनों में दुकानों में तोड़-फोड़ करना सरासर गलत है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद भष्टाचार का अड्डा है, जहां बिना सेवा शुल्क के काम कोई नहीं होता। गर्ग ने कहा कि हिंदू धर्म में साल का सबसे बड़ा त्यौहार दशहरा व दीपावली का होता है जबकि दीपावली व दशहरे पर तो जिला प्रशासन द्वारा दुकान के आगे सामान सजाने तक की छूट दी जाती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि टोहाना में नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा त्योहार पर जो नाजायज तोडफ़ोड़ की है, सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दशहरे व दीपावली का त्योहार पर बाजारों में एक साल में रोनक लगती है। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा सेवा शुल्क लेने के चक्कर में त्योहार के दिनों में कार्रवाई की गई जबकि नगर परिषद अधिकारी पूरे साल व्यापारियों का सामान उठाने का डर दिखाकर पैसे ऐठते रहते हैं। सरकार को जिला प्रशासन को आदेश देना चाहिए कि त्योहार के दिनों किसी प्रकार की तोड़-फोड़ नहीं होनी चाहिए ताकि व्यापारी व उपभोक्ता को बजारों में किसी प्रकार की दिक्कत ना आएं। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, व्यापार मंडल मनु सिंगला, संरक्षक रमेश गोयल, पार्षद रामकुमार सैनी, पार्षद जोनी मेहता, पार्षद संजय सपड़ा, पार्षद अशोक गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता पवन वधवा, शंकर बबेजा, सुशील जैन, राजीव गोयल, अशोक मेहता, डॉ भारती वधवा, पवन गिरधर, सुरेंद्र जैन, गौरव पाहवा, वलका सैनी, हरीश गर्ग, विजेंद्र गर्ग, काका सैनी, अशोक गर्ग, सुरेंद्र सेठी, कृष्ण बंसल, नरेश बंसल, सैनी सभा प्रधान महेंद्र सैनी, ओकार गर्ग, रविंद्र मेहता, भूषण बंसल,हरि सिंह बेरिया, रवि ठकराल, दिनेश खुराना, रविंद्र कुमार आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें