मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में सिविल जज बने हरिद्वार के तीन वकील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज परीक्षा 2022 के

परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें से तीन

हरिद्वार के लॉ ग्रेजुएट हैं। इनमें हरिद्वार के ज्वालापुर की अनुभूति गोयल

हैं जबकि रुड़की के मोहम्मद वासिक और हरिद्वार जिला कोर्ट में प्रैक्टिस

करने वाले एडवोकेट आकाश कुमार शामिल हैं।

मोहम्मद वासिक ने 2021 में

आईपीएस रुड़की लॉ कॉलेज से एलएलएम किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तराखण्ड

में एपीओ परीक्षा पास की जिसके बाद वो पौड़ी में बतौर अभियोजन अधिकारी

तैनात हैं। मोहम्मद वासिक का ये दूसरा प्रयास था। अपने दूसरे प्रयास में

उन्होंने सफलता हासिल की।

हरिद्वार के रहने वाले आकाश कुमार ने अपने

तीसरे प्रयास में बाजी मारी। इससे पहले वो दो प्रयासों में साक्षात्कार तक

पहुंचे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अंत में सफलता मिली। फिलहाल वह

हरिद्वार कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें