मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : पुलिस मुठभेड़ के बाद जजपा नेता रविन्द्र सैनी के तीन हत्याराेपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार, । हांसी

के जजपा नेता एवं हीरो मोटर्स के स्वामी रविन्द्र सैनी की हत्या करनेे वाले तीन आरोपितों

को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हिसार एसटीएफ व हांसी सीआईए प्रथम

की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंगलवार रात लगभग साढ़े 12 बजे तीनों को हांसी क्षेत्र

के गांव उमरा ड्रेन के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान

तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती

करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े

गए तीनों आरोपितों की पहचान रोहतक जिले के गांव खरक जाटान निवासी 24 वर्षीय योगेश,

जींद जिले के गांव देवरड़ निवासी 20 वर्षीय सचिन उर्फ मंगतू व भिवानी जिले के उपमंडल

तोशाम के समीप स्थित गांव पिंजोखरा निवासी 31 वर्षीय विकास उर्फ काशी के रूप में हुई

है।

मामले के अनुसार हांसी में शहर

के अंदर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार चुंगी के समीप स्थित सैनी मोटर्स

के स्वामी व जजपा नेता रविन्द्र सैनी की 10 जुलाई शाम को 6 बजे तीन शूटरों द्वारा उनके

शोरूम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय रवींद्र सैनी फोन पर

बात करते हुए शोरूम बाहर आया था और इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों द्वारा

गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे आरोपितों

की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी जिसमें तीन शूटरों द्वारा रविन्द्र सैनी को गोलियां

मारने के बाद तीनों सड़क पर मोटरसाइकिल लिए खड़े एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल पर

बैठकर फरार हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें