मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद:कपड़ों के शोरूम में घुसे नकाबपोश चोर, 50 लाख का सामान चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
फतेहाबाद:कपड़ों के शोरूम में घुसे नकाबपोश चोर, 50 लाख का सामान चोरी

फतेहाबाद। कपड़ों के हब के रूप में उभरे शहर के साथ गांव माजरा में गुरूवार देर रात को चोरों ने दो माह पहले खुले कपड़ों के शोरूम को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें 4-5 नकाबपोश युवक बोरों में कपड़े भरते नजर आ रहे हैं। शोरूम मालिक शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और लाखों का सामान गायब था।

इस पर दुकान मालिक ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना के बाद माजरा में कपड़ा शोरूम संचालकों में काफी रोष है। काफी संख्या में दुकानदार शुक्रवार को थना सदर फतेहाबाद में पहुंचे और शिकायत देकर चोरों को जल्द पकडऩे की मांग की। शोरूम मालिक के अनुसार, चोर शोरूम से 50 लाख रुपए से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए है। थाना सदर फतेहाबाद पहुंचे गांव माजरा स्थित माजरा फैशन कैंप के मालिक अक्षित वधवा ने बताया कि आधी रात के बाद 2:40 बजे चार-पांच नकाबपोश युवक आए। इन्होंने शोरूम के आगे के शटरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जबकि पीछे के शोरूम को सब्बल की मदद से तोड़ दिया। इसके बाद सभी अंदर घुसे।

चोर अपने साथ पिकअप गाड़ी लेकर आए थे। शोरूम में घुसते ही चोरों ने बोरों में कपड़ों के भरना शुरू कर दिया और कुछ ही समय में लाखों रुपये का सामान बोरों में भरकर बाहर आए और पिकअप में सवार होकर मौके से फरार हो गए। शोरूम संचालक के अनुसार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। चोरों ने शोरूम के बाहर लगे कैमरों को तोड़ दिया जबकि अंदर लगे कैमरों में चोरी की वारदात कैद हो गई। अक्षित ने बताया कि उसने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जिसमें नकाबपोश युवक चोरी करते नजर आए। चोरी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में दुकानदार और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर आए और जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से मिलकर उन्होंने माजरा एरिया में रात्रि गश्त भी बढ़ाने की मांग की। बता दें कि फतेहाबाद से 5 किलोमीटर दूर स्थित गांव माजरा जिले ही नहीं हरियाणा में कपड़ों का बड़ा हब बनता जा रहा है। यहां सस्ते दामों पर कपड़ा बेचा जाता है। पहले यहां सिर्फ कुछ ही कपड़ों की दुकानें थी लेकिन अब गांव में कपड़ों के कई बड़े शोरूम खुल चुके हैं। फतेहाबाद ही नहीं, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के अनेक इलाकों से कपड़ा खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग प्रतिदिन गांव माजरा आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें