मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

ट्राले की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी तीन बसें जली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्राले की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी तीन बसें जली

झज्जर। बहादुरगढ़ में देवीलाल पार्क के पास तेज गति ट्राले की टक्कर से तीन बसें जल गई। घटना में कुल पांच वाहनों को नुकसान हुआ है। ट्राले का केबिन भी आग लगने से नष्ट हो गया। बहादुरगढ़ में देवीलाल पार्क की पहली पुलिया के निकट रोहतक-दिल्ली रोड पर हुई इस भीषण दुर्घटना से हर कोई हैरान है। गनीमत यह रही की हादसा बुधवार देररात हुआ और सड़क किनारे खड़ी इन तीनों बसों में कोई यात्री मौजूद नहीं था। अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था।रोडियों से भरा यह ट्राला सेक्टर छह और सात के विभाजक मार्ग से रोहतक-दिल्ली रोड की तरफ जा रहा था। देवीलाल पार्क के पास पहले कट से कुछ ही कदम दूर एक कार अचानक सामने आ गई। इस कर को बचाने के प्रयास में ट्राला चालक ने तत्काल स्टीयरिंग मोड़ दिया। जिससे कार को साइड करने के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर कुछ ही कदम दूर खड़ी बसों से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ट्राले के अगले भाग में आग लग गई जो तेजी से फैलने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा आग विकराल रूप ले चुके थी। हादसे में तीन बसें और ट्राले का केबिन जल गया। कार को भी नुकसान हुआ है।सूचना पाकर शहर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। जांच का विषय यह है कि घटना के लिए ट्राला चालक दोषी है या यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा होते ही ट्राला चालक अपना केबिन छोड़कर उतर गया था। लेकिन वह कहां है इसकी कोई सूचना नहीं है। गुरुवार की सुबह भी वाहनों में लगी आग धधकती रही। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई चोटिल नहीं हुआ है। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। जल गए वाहन मालिकों के बयान भी लिए जा रहे हैं। इस आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें