मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा में छत गिरने से युवक घायल, बरसात से कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिरसा में छत गिरने से युवक घायल, बरसात से कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की मांग

सिरसा। हरियाणा के सिरसा के चोरमार गांव में बुधवार तड़के रविदास के मकान की छत गिरने से वह घायल हो गया और घरेलू सामान नष्ट हो गया। उसे कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बरसात के कारण कागदाना गांव में भी कई कच्चे मकानों की छतें गिरीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।पड़ोसी सुरेंद्र बांसल व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रविदास अविवाहित है और उसका परिवार अत्यंत गरीब है। घायल युवक की माता लिछमा देवी बाबा रामदेव मंदिर की पुजारिन है और रात को मंदिर में ही सोती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात के कारण रविदास की छत गिरी है। बरसात के कारण फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, चोपटा कस्बे के गांव कागदाना में भी बरसात से कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण ओमप्रकाश, प्रेम आदि ने बताया कि उनके मकान कच्चे हैं और बरसात के कारण छतें गिर गई है। ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।बरसात व जलभराव से नुकसान का विवरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक कराएं दर्ज जिले में भारी बरसात तथा जलभराव के प्रभाव और प्राप्त अनुशंसा के आधार पर सरकार द्वारा जिले में खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। जिला के सभी गांवों के किसान अब 15 सितंबर तक फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवा सकते हैं। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला के सभी गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा, ताकि किसान फसल नुकसान का दावा समय पर अपलोड कर सकें। उन्होंने बताया कि भारी बरसात और जलभराव के कारण जिला के किसानों को खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। किसानों से अपील है कि वे विवरण सही तरह से दर्ज करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें