मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत

जींद। गांव खटकड़ स्थित टोल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक तथा युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतकों की पहचान उनके पास मिले कागजातों के आधार पर गांव बुडायन निवासी विकास (23) व गांव बेलरखां निवासी प्रीती (18) के रूप में हुई है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव बुडायन निवासी विकास मंगलवार रात को गांव खोखरी रिश्तेदारी में शादी में शामिल हो कर बाइक से वापस उचाना की तरफ जा रहा था। विकास के साथ गांव बेलरखां निवासी प्रीती भी बाइक पर सवार थी। गांव खटकड़ टोल प्लाजा से निकलते ही कुछ दूरी पर उनका बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों को राहगीरों द्वारा नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रीति की पहचान उसके बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर संभव हो पाई। प्रीती भी शादी में शामिल थी या उसने लिफ्ट ली थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया। यह भी पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसा हुआ। उचाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें