मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

'सरकार आपके द्वार' की संकल्पना साकार करेंगे बहुउद्देशीय शिविर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'सरकार आपके द्वार' की संकल्पना साकार करेंगे बहुउद्देशीय शिविर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर बहुउद्देशीय शिविर 'सरकार आपके द्वार' की संकल्पना साकार करने की कवायद तेज हाे गई है। इन बहुउद्देशीय शिविर के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे और उनकी समस्या का त्वरित समाधान किए जाएंगे। ऐसे में उन्हें भागदौड़ की दौड़ की जरुरत नहीं पड़ेगी। सरकारी विभाग खुद चलकर उनके पास आएंगे।दरअसल, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कालेज मालदेवता में आगामी 24 अक्टूबर को बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रेखीय विभाग स्टॉल लगाकर जनमानस को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। साथ ही विधवा पेंशन, किसान पेंशन, वृद्धा पेंशन का निराकरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी भी बनाए जाएंगे। कृषक उपकरण, स्वास्थ्य संबंधित, बिजली, भूमि, वन, पानी, सिंचाई संबंधित, तहसील विरासत, हिस्सा प्रमाण, निवास, जाति प्रमाणपत्र आदि बनाए जाएंगे। साथ ही जनशिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारी को अपने विभाग से संचालित योजनाओं से संबंधित सुविधा मुहैया कराने व पूरी जानकारी के साथ बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस से विभिन्न सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने एवं अपनी समस्या का निराकरण करने के लिए बहुउद्देशीय शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें