मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

युवक पर जानलेवा हमला, अपने ही तमंचे से चली गोली से घायल हुआ बदमाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे चंद्राचार्य चौक पर देर रात एक फिल्मी दृश्य जैसा वाकया सामने आया, जिसमें हमला करने आया युवक ही अपने तमंचे से चली गोली से घायल हो गया। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।दरअसल, घायल युवक सुमित चौधरी के साथ मनीष राठी और एक महिला भी थे। ये लोग एक दूसरे युवक अभिनव चौधरी से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने पहले युवक को स्कार्पियो के अंदर मारा, फिर युवक को स्कॉर्पियो कार से खींचकर निकाल लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक हमलावर सुमित चौधरी ने तमंचे की बट से वार करने का प्रयास किया और इसी दौरान तमंचे से गोली चल गई और हमलावर सुमित चौधरी अपने ही तमंचे से चली गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अभिनव चौधरी को भी चोट आई।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि गोली हमलावर के असलहे से चली और खुद उसी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय कारोबारी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। चौक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार युवक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें