मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का कहर, बद्रीनाथ मार्ग सहित अल्मोड़ा व चंपावत में कई सड़कें बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते बद्रीनाथ मार्ग के अलावा अल्मोड़ा और चंपावत में कई मार्ग बाधित हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बारिश के चलते बुधवार शाम तक 54 सड़कें बंद थीं, जिन्हें आवागमन के लिए सुचारु करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों में बारिश हो रही है, लेकिन बारिश रुक-रुक कर और हल्की हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक की थी और अधिकारियों को बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि 14 सितंबर को आपदा प्रबंधन की जो समीक्षा हुई थी उसमें 480 मार्ग अवरुद्ध थे। अब तक 430 मार्गों को पूरी तरह से आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें