मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : पेंशन वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस ले सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : पेंशन वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस ले सरकार

जींद। पुराने बस अड्डे के मंदिर में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक शनिवार को छज्जू राम नैन की अध्यक्षता में हुई व संचालन जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया। बैठक को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य अध्यक्ष वजीर घनघस ने संबोधित करते हुए बताया कि हरियाणा के रिटायर्ड कर्मचारी 2012 से ही रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अपने मांग मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं। संगठन द्वारा समय-समय पर विधायकों व सांसदों को ज्ञापन दिए गए हैं।इससे रिटायर्ड कर्मचारियों में संदेह पैदा हुआ है। संगठन का लक्ष्य मांगों के साथ-साथ देश में तमाम तरह के भेदभाव, शोषण व गैर बराबरी को खत्म करते हुए बेहतरीन समाज व्यवस्था के लिए संघर्ष करना है। रोजगारहीनता, कम वेतन, अस्थायी रोजगार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते महिला मजदूरों सहित सभी मजदूरों, कामगारों को समान काम-समान वेतन से वंचित किया जा रहा है। किसान व मजदूरों के अधिकारों को कम किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे व हवाई यात्रा में दी गई रियायत वापस ले ली गई है। कोरोना की आड़ में 18 माह का महंगाई भत्ता सरकार डकार गई है और आठवें वेतन आयोग के लाभ से रिटायर्ड कर्मचारियों को वंचित करने की साजिश के तहत वित्त विधेयक पारित करवाया गया है।जिला के रिटायर्ड कर्मचारी जिला मुख्यालय पर 17 दिसंबर को केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी हिस्सेदारी करेंगे। बैठक में आजाद पांचाल, कर्मबीर संधू, बलजीत सिंह मांडी, इंद्र सिंह, होशियार सिंह, रमेश शास्त्री, कृष्ण खटकड़, दरिया सिंह, सतपाल कुंडू सहित बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने मांग की कि पेंशन संबंधित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। कम्यूट की गयी राशि 11 वर्ष तक ही काटी जाए। करोना के दौरान रोका गया 18 माह की महंगाई भत्ते का एरियर ब्याज सहित दिया जाए। 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत व 75 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत की मूल वेतन में वृद्धि की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें