मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : किसान ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : किसान ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या

जींद। गांव दालमवाला के खेतों में एक किसान ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को साैंप दिया है। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव दालमवाला के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गांव के खेतों में एक व्यक्ति को फांसी के फंदे से लटके देखा। शव की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव की शिनाखत गांव डाहौला निवासी कृष्ण के रूप में हुई।सूचना पाकर कृष्ण के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कृष्ण काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका करनाल के एक अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को वह घर से निकला था। जिसके बाद सुबह ही उसकी मौत की सूचना उन्हें मिली। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें