मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : करंट लगने से हैचरी में काम करने वाले मैकेनिक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : करंट लगने से हैचरी में काम करने वाले मैकेनिक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा

जींद। सफीदों स्थित पानीपत रोड पर हैचरी इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मैकेनिक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को जोरदार झटका लगा। जिसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।सफीदों निवासी देवेंद्र सफीदों के पानीपत रोड पर हैचरी इंडस्ट्रीज में मैकेनिक का कार्य करता था। फैक्टरी में हैचरी में प्रयोग होने वाले पंखों को बनाया जाता है। बुधवार को देवेंद्र अपने सहयोगी गांव खेड़ाखेमावती निवासी रामबीर के साथ कार्य कर रहा था। उसी दौरान दोनों को जोरदार करंट का झटका लगा। कार्यस्थल पर मौजूद सहयोगियों द्वारा दोनों को नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामबीर की हालात को खतरे से बाहर बताया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।गुरूवार को मृतक के पिता शमशेर ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को बारिश होने के कारण फैक्टरी की बिजली बंद थी। जिसे अचानक चालू कर दिया गया। जिससे करंट लगने से उसके बेटे की मौत हो गई। शमशेर की शिकायत पर शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत ठीक है। मृतक के पिता ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें