मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

हेमकुंड साहिब व लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमकुंड साहिब व लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

गोपेश्वर। श्रीहेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट गुरुवार को अपराह्न एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं का जत्था अंतिम अरदास का साक्षी बना। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से प्रारंभ हो गई थी।गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिह ने बताया कि प्रातः 10 बजे सुखमणि साहिब पाठ और सबद कीर्तन के पश्चात साल की अंतिम अरदास तथा गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढ़ने के बाद पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को सतखंड लाया गया। तत्पश्चात दोपहर एक बजे गुरुद्वारा के कपाट बंद किए गए।गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने यात्रा को सुखमय ढंग से संपूर्ण सहयोग देकर सफल बनाने के लिए सभी संगतों, शासन-प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 25 मई को प्रारंभ हुई थी और इस वर्ष एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालुओं ने श्रीहेमकुंड साहिब यात्रा का सौभाग्य प्राप्त किया। साथ ही हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थल लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें