मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार घायल

हिसार। जिले के गांव सीसवाला के पास हुए हादसे में एक युवक की मौेत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना सीसवाल गांव से कुछ ही दूर रावलवास खुर्द रोड पर हुई। मृतक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सीसवाला निवासी विक्रम, नरेश, रामचंद्र, सुनील और राकेश दिवाली के अवसर पर अपनी नई बुक की गई गाड़ी और एक बाइक लेने के लिए हिसार जा रहे थे।वे सभी दोस्त एक स्विफ्ट कार में सवार थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। उधर, सीसवाला के ग्रामवासियों ने इस घटना के बाद पटाखे, आतिशबाजी ना करने का फैसला लिया और कोई आतिशबाजी नहीं की। ग्रामीणों ने मिलकर इस फैसले को मानकर दुख की इस घडी में साथ देने का निर्णय लिया है।

राहगीरों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से निकालकर हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य चार दोस्त विक्रम, नरेश, सुनील और राकेश घायल हो गए, जिनमें से विक्रम और नरेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुनील और राकेश को हल्की चोटें लगीं।पुलिस के अनुसार, दोस्तों ने मिलकर नई गाड़ी घर लाने की योजना बनाई थी लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। उनका मानना था कि यदि गाड़ी के एयरबैग खुल जाते तो शायद बड़ा हादसा टल सकता था और रामचंद्र की जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें