मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बीच सड़क पर पलट गई लखनऊ से नैनीताल आ रहे पर्यटकों की कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीच सड़क पर पलट गई लखनऊ से नैनीताल आ रहे पर्यटकों की कार

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 9 किलोमीटर पूर्व हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दियाखान के समीप आज सुबह लखनऊ से आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। संयोग से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन को सीधा और किनारे कर इस कारण अवरुद्ध हुए यातायात को सुचारू किया।पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अमरेंद्र वर्मा परिवार सहित कार संख्या यूपी-32ईएस-8130 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। बल्दियाखान और रूसी बाइपास के बीच अचानक सड़क पर किसी जानवर के आ जाने से वाहन चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे पिलर से टकराई और पलट गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व पुलिसकर्मियों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।मौके पर मौजूद सीपीयू के उप निरीक्षक जगत सिंह भंडारी, आरक्षी मोहम्मद हाशिम और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सहायता की। थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि पलटी कार को सीधा कर सड़क से हटवाया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे शीघ्र ही सामान्य कर दिया गया। संयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें