मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

धमाके के साथ कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धमाके के साथ कार में लगी आग, चालक जिंदा जला

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक घटना में कार सवार की जिंदा जलने से मौत होने का मामला सामने आया है। टोहाना में आधी रात को एक कार में अचानक धमाके के साथ आग लग गई और देखते ही देखते कार सवार युवक जिंदा जल गया। कार में धमाका और आग लगी देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में हडक़ंप मच गया और उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक व्यक्ति बुरी तरह जिंदा जल चुका था और गाड़ी भी जलकर राख हो चुकी थी। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रातभर मृतक की की शिनाख्त के लिए प्रयास करती रही। गुरुवार अल सुबह मृतक की पहचान टोहाना के गांव हैदरवाला निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई। मिली बुधवार देर रात करीब 12 बजे टोहाना के नए बाईपास पर एक किसान गाड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। आसपास कम कर रहे किसानों ने बताया कि एकदम से गाड़ी में आग लगाते और उसमें धमाका होते हुए उन्होंने सुना, जिसको देखकर वह चौंक गए। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और डायल 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्हें लगा था कि अंदर शायद कोई नहीं है, इसलिए उन्होंने आसपास झाडिय़ां में व्यक्ति को ढूंढना चाहा, उन्हें लगा कि कहीं व्यक्ति बाहर निकल गया होगा। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आज को बुझाया, तो पता चला कि कार के अंदर चालक जिंदा जल चुका था। कार आगे लगी प्लेट पर नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की, तो यह कार टोहाना निवासी विजय गोयल की मिली। इसके बाद पुलिस ने कार के मालिक को सूचित किया और उन्हीं से पता चला कि कार में सवार व्यक्ति हैदरवाला निवासी वेद प्रकाश था और वह उनकी कार का ड्राइवर था। मृतक टोहाना से अपने गांव वापस जा रहा था। कार में आग कैसे लगी अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें