जींद : डीजे वाली गाड़ी के पलटने से युवक की मौत

जींद। गांव जामनी के निकट डीजे वाली गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को मृतक के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव जामनी निवासी तेजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही मनोज डीजे वाली गाड़ी चलाता है। मनोज उसके बेटे अजय (22) को अपने साथ डीजे वाली गाड़ी पर ले गया। गांव के निकट ही लापरवाही से गाड़ी चलाए जाने के वह पलट गई। जिसमें उसका बेटा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता तेजभान की शिकायत पर गाड़ी चालक मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जानकारी देते हुए पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





