मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: हिजरावां कलां पहुंची एक यात्रा नशे के खिलाफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद: हिजरावां कलां पहुंची एक यात्रा नशे के खिलाफ

फतेहाबाद। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने और अपने घर, गांव और जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत निकाली जा रही ‘एक यात्रा नशे के खिलाफ’ अपने दूसरे चरण में शनिवार को गांव हिजरावां कलां पहुंची।ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंची ट्रस्ट की टीम का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देकर उन्हें नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी, वहीं अगर उनके परिवार में कोई नशा करता है, तो उसका नशा छुड़वाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। भवानी सिंह ने साथ ही गांव में नशे फैला रहे लोगों को भी चेतावनी दी कि वह इस अवैध धंधे को छोड़ दें अन्यथा ट्रस्ट ऐसे लोगों का पता लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाने का काम करेगा।ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भवानी सिंह ने उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्हें नशे के शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। युवाओं से ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की अपील की गई। भवानी सिंह ने कहा कि यह यात्रा जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर में पहुंचकर ‘मेरा परिवार-नशामुक्त परिवार’ अभियान को सार्थक करने के प्रयासों में जुटी है। ट्रस्ट का लक्ष्य है कि जिले से नशे जैसी सामाजिक बुराई को पूरी तरह खत्म किया जाए। पुलिस प्रशासन के सहयोग से जहां नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशा से ग्रसित युवाओं को काउंसलिंग व दवाएं देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें