मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार:दिव्यांगों को सिखाई योग की सरल क्रियाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा व दिव्यांग पुनर्वास

एवं स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क योग

शिविर का आयोजन किया गया।

दिव्यांग केंद्र में आयोजित किए गए इस

शिविर में दिव्यांग बंधुओं को योग की सरल क्रियाओं से अवगत करवाया गया। इस

दौरान उन्हें योग का अभ्यास भी करवाया गया। शिविर के दौरान दिव्यांग बंधुओं

को स्वस्थ रहने के उपाय भी समझाए गए। आयुष विभाग की संतोष कुमारी ने योग

सिखाने में विशेष भूमिका निभाई।

भाविप की विवेकानंद शाखा के

अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र

कुच्छल, सचिव एडवोकेट राजेश जैन व प्रोजेक्ट हेड रामनिवास अग्रवाल ने

शनिवार को बताया कि भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा व दिव्यांग केंद्र

पूरी तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग

बंधुओं की सुविधा के लिए यहां पर लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग

निर्माणशाला भी उपलब्ध है जिसमें कृत्रिम अंगों का निर्माण करके दिव्यांग

बंधुओं को निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ-साथ लाला देवी चंद ग्रोवर

कृत्रिम अंग निर्माणशाला के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क

शिविर आयोजित करके दिव्यांग बंधुओं की जांच व कृत्रिम अंगों के माप भी लिए

जाते हैं। इसके उपरांत लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला में

कृत्रिम अंगों का निर्माण करके दिव्यांगों को फ्री उपलब्ध करवाए जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें