मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: हांसी के सरकारी अस्पताल में एक माह के बच्चे के हाथ के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। हांसी के नागरिक अस्पताल में तैनात सर्जन द्वारा एक महीने

के मासूम बच्चे के हाथ के ट्यूमर का सफल आपरेशन किया गया। बच्चे के हाथ को

बचाने के लिए उसे इमरजेंसी में दाखिल कर उसकी सर्जरी करनी पड़ी।

डॉ.

एमके ढींगरा ने सोमवार को बताया कि निकटवर्ती रामायण गांव के एक माह के

बच्चे के हाथ में ट्यूमर टाइप की गांठ हो गई थी और वह ट्यूमर अपने स्थान पर

ही घूम गई थी। इस वजह से बच्चे के हाथ में इन्फेक्शन होना शुरू हो गया था।

एक माह के बच्चे की सर्जरी में सबसे चैलेंजिंग काम उसको एनस्थीसिया देना

होता है, लेकिन नागरिक अस्पताल की सीनियर एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ. मोना

दुआ ने सही मात्रा में एनेस्थीसिया डोज देकर शांत किया। जिसके बाद उनकी टीम

ने मात्र 15 मिनट में सफल सर्जरी कर बच्चे के हाथ में बढ़ रहे इन्फेक्शन

को काबू कर लिया। सर्जरी के 24 घंटे बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ

प्राप्त कर रहा है।

डॉ ढींगरा ने बताया कि अगर सर्जरी में

देरी की जाती तो बच्चे के हाथ में इन्फेक्शन बढ़ सकता था और इन्फेक्शन

बढ़ने पर हाथ काटने की नौबत आ सकती थी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या

बच्चे के शरीर में कहीं भी किसी भी प्रकार की गांठ है तो वह उसे तुरंत

सर्जन चिकित्सक से संपर्क करें। एक सर्जन ही शरीर में बन रही गांठ को चैक

कर उसका सही से उपचार कर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें