मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:नाकाबंदी में चोरी की बाइक सहित युवक काबू, अदालत ने भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:नाकाबंदी में चोरी की बाइक सहित युवक काबू, अदालत ने भेजा जेल

यमुनानगर। यमुनानगर में एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सेल प्रभारी राजेश कुमार ने मंगलवार काे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बाड़ी माजरा पुल क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। वाहन के दस्तावेज मांगने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।सत्यापन के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पूछताछ में उसकी पहचान सेक्टर-17 हुड्डा निवासी रोनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक 21 फरवरी को सेक्टर-17 हुड्डा क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें