मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में एसएसटी टीमों ने पकड़ी लाखों की नगदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए है। जिले की टोहाना विधानसभा एसएसटी टीम व रतिया विधानसभा एसएसटी टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान दो गाडिय़ों से करीब पांच लाख रुपये बरामद किए गए है।शनिवार को टोहाना में कडैल-चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए चेकिंग पॉइंट की एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 3 लाख 94 हजार 430 रुपये बरामद किए गए है। इसके अलावा दरियापुर रोड पर एसएसटी पॉइंट पर एक अन्य गाड़ी से 1 लाख रुपये बरामद किए गए।एसएसटी टीम ने जब गाडिय़ों को रूकवाया तो यह रकम बरामद हुई है। टीम इंचार्ज शमशेर सिंह व सतपाल ने बताया कि पूछताछ पर टीम के सदस्यों को गाड़ी चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए रुपयों को ट्रैजरी में जमा करवाए दिए है। जिला प्रशासन द्वारा अंतर जिला व अंतरराजीय सीमाओं पर टीमों का गठन कर लगातार निगरानी की जा रही है।एसएसटी टीमें नाकों पर तैनात है और आने व जाने वाले वाहनो की चेकिंग हो रही है। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी की जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें