मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार से भुवनेश्वर तक उड़ान भरती बेटियों की उम्मीदें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार से भुवनेश्वर तक उड़ान भरती बेटियों की उम्मीदें

हरिद्वार। उत्तराखंड की बालिकाओं की अंडर-15 सब-जूनियर रग्बी टीम ने नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा के लिए मंगलवार काे रुड़की रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। खिलाड़ियों के जोश और आत्मविश्वास से भरे इस पल ने खेल प्रेमियों का मन उत्साह से भर दिया।इस अवसर पर उत्तराखंड रग्बी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी, साहिल नेगी, फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह नेगी एवं वासु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की। पूरे प्रदेश को इन बेटियों से बेहतरीन खेल और पदक जीतने की उम्मीद है। उत्तराखंड की बेटियां मैदान में उतरेंगी पूरे जोश के साथ, देश को दमखम उनका दिखेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें